ePaper

नासा ने अंतरिक्ष में उगायी बंद गोभी

Updated at : 18 Feb 2017 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
नासा ने अंतरिक्ष में उगायी बंद गोभी

वाशिंगटन : अंतरिक्षयात्रियों ने लगभग एक माह तक प्रयास करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में चीनी बंदगोभी उगायी. नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने जापान की ‘तोक्यो बेकाना’ नामक चीनी गोभी उगायी. अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को इनमें से कुछ गोभी खाने के लिए मिलेंगी और बाकी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अंतरिक्षयात्रियों ने लगभग एक माह तक प्रयास करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में चीनी बंदगोभी उगायी. नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने जापान की ‘तोक्यो बेकाना’ नामक चीनी गोभी उगायी.

अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को इनमें से कुछ गोभी खाने के लिए मिलेंगी और बाकी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिक अध्ययन के लिए सुरक्षित कर लिया जायेगा.

यह अंतरिक्ष केंद्र में उगायी जाने वाली पांचवी फसल होगी अैर पहली चीनी गोभी. चीनी गोभी का चुनाव अनेक पत्तेदार सब्जियों के आकलन के बाद किया गया.

नासा के मुताबिक उसके जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्ष खाद्य प्रणाली टीम के पास चार नाम भेजे गये थे. इनमें से तोक्यो बेकाना चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola