श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमनायके का निधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के दो बार प्रधानमंत्री रहे दिग्गज राजनेता रत्नासिरी विक्रमनायके का कुछ दिन की बीमारी के बाद आज यहां निधन हो गया. विक्रमनायके के परिवार ने बताया कि 83 वर्षीय नेता पिछले कुछ दिन से बीमार थे और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 1970 से कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. उन्हें […]
विज्ञापन
कोलंबो : श्रीलंका के दो बार प्रधानमंत्री रहे दिग्गज राजनेता रत्नासिरी विक्रमनायके का कुछ दिन की बीमारी के बाद आज यहां निधन हो गया. विक्रमनायके के परिवार ने बताया कि 83 वर्षीय नेता पिछले कुछ दिन से बीमार थे और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 1970 से कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे.
उन्हें 21 दिसंबर को एक प्रमुख निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया था. विक्रमनायके एक बार साल 2000 से 2001 तक और फिर 2005 से 2010 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 21 नवंबर, 2005 को उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










