ePaper

जाते-जाते भारत के साथ रिश्‍ते मजबूत कर रहे हैं ओबामा, पाक को दिया जोरदार झटका

Updated at : 24 Dec 2016 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
जाते-जाते भारत के साथ रिश्‍ते मजबूत कर रहे हैं ओबामा, पाक को दिया जोरदार झटका

वाशिंगटन : अमेरिका के वर्तमान राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल अब कुछ ही दिनों का है. नये साल में डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के नये राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. ओबामा अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ अपने रिश्‍तों को मजबूती दी है. लगभग एक माह से भी कम समय के बचे कार्यकाल में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के वर्तमान राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल अब कुछ ही दिनों का है. नये साल में डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के नये राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. ओबामा अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ अपने रिश्‍तों को मजबूती दी है. लगभग एक माह से भी कम समय के बचे कार्यकाल में उन्‍होंने भारत के साथ रिश्‍तों को और भी मजबूती देने वाले एक कानून को आज अपनी मंजूरी दे दी है.

ओबामा ने आज साल 2017 के 618 अरब डॉलर के रक्षा बजट पर अपना हस्‍ताक्षर कर दिया है, जिससे यह अब कानून का रूप ले लिया है. नये अमेरिकी रक्षा बजट में जहां भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है. वहीं पाकिस्‍तान के साथ रक्षा सहयोग के लिए चार शर्तें रखी गयी हैं.

सेनेट आर्म्‍ड सर्विसेज कमिटी के प्रमुख जॉन मैक्‍कैन ने 2017 रक्षा बजट को जारी किया और बताया कि इस रक्षा बजट से भारत और अमेरिका के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ेगा. दूसरी तरफ बताया गया कि पाकिस्‍तान के साथ रक्षा सहयोग को लेकर बजट में चार अहम शर्तें रखी गयी हैं.

बजट के अनुसार अमेरिका की ओर से पाकिस्‍तान को मिलने वाली वित्तिय मदद तभी मिलेगी जब वह हक्‍कानी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कदम उठायेगा. कोअलिशन सपोर्ट फंड के अनुसार पाकिस्‍तान को अमेरिका से लगभग 90 करोड़ डॉलर की मदद मिलनी है, लेकिन इसके लिए उसे चार कड़ी शर्तों को पूरा करना पड़ेगा. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को यह विश्वास दिलाना होगा कि पाकिस्‍तान हक्‍कानी नेटवर्क को खत्‍म करने के लिए सैन्‍य कार्रवाई कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola