ePaper

डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका के बगल में बैठने से युवक ने किया इंकार, प्‍लेन से उतारा

Updated at : 23 Dec 2016 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका के बगल में बैठने से युवक ने किया इंकार, प्‍लेन से उतारा

न्यूयार्क : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ट्रंप के पास बैठने से कथित रूप से इनकार करने एवं आक्रामक होने वाले एक यात्री को एक अमेरिकी विमान से उतार दिया गया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार जेटब्लू ने यहां कल सुबह जॉन एफ केनेडी हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ट्रंप के पास बैठने से कथित रूप से इनकार करने एवं आक्रामक होने वाले एक यात्री को एक अमेरिकी विमान से उतार दिया गया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार जेटब्लू ने यहां कल सुबह जॉन एफ केनेडी हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को उस समय जबरन उतार दिया जब उसने इवांका से कथित रूप से कहा, ‘आपने हमारा देश बर्बाद कर दिया. अब आप हमारी उड़ान को बर्बाद कर रही हैं.’ इवांका अपने पति जैरेड कुशनेर के साथ विमान में थी और वे छुट्टियां मनाने के लिए हवाई जा रहे थे.

व्यक्ति के पत्‍नी मैथ्यूज लासनेर ने घटना के बारे में ट्वीट किया और कहा कि उसके पति को उस समय विमान से उतार दिया गया जब चालक दल के एक सदस्य ने यह सुना कि एक व्यक्ति इवांका एवं उनके पति को लेकर ‘नाखुशी व्यक्त’ कर रहा है.

लासनेर ने ट्वीट किया, ‘इवांका एवं जारेद जेकेएल टी5 में व्यावसायिक विमान में सवार थे. मेरे पति ने परेशान करने के लिए उनका पीछा किया.’ विमान में इवांका के सामने बैठे मार्क शेफ ने सीएनएन को दिये साक्षात्कार में इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने व्यक्ति के बारे में बताया कि वह ‘कांप’ रहा था और ‘स्पष्ट रूप से गुस्से’ में था. इवांका की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर शेफ ने कहा कि ट्रंप की बेटी ने जेटब्लू कर्मी से कहा, ‘मैं बात को बढ़ाना नहीं चाहती.’

जेटब्लू ने सीसीएन को दिये एक बयान में कहा कि ‘ग्राहक को विमान से उतारने का निर्णय बिना सोचे समझे नहीं लिया गया. यदि चालक दल का कोई सदस्य यह पाता है कि कोई ग्राहक विमान में झगड़ा कर रहा है, तो उससे उतरने को कहा जाएगा, खासकर यदि चालक दल के सदस्य को लगता है कि हालात के उड़ान के दौरान बढ़ने का खतरा है. इस मामले में हमारी टीम ने दूसरे पक्ष को अगली उपलब्ध उड़ान से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम किया.’

ट्रंप आर्गनाइजेशन के एक प्रवक्ता ने सीएनएन से कहा, ‘कहानी अपनी बात स्वयं कहती है. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola