ePaper

ओबामा ने रुस को दी चेतावनी

Updated at : 16 Dec 2016 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने रुस को दी चेतावनी

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस की ओर से रुस के वरिष्ठतम अधिकारियों पर हैकिंग में सीधे तौर पर संलिप्त होने का आरोप लगाए जाने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दी है कि अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के दौरान साइबर हमले शुरू करने वाले रुस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा. अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस की ओर से रुस के वरिष्ठतम अधिकारियों पर हैकिंग में सीधे तौर पर संलिप्त होने का आरोप लगाए जाने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दी है कि अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के दौरान साइबर हमले शुरू करने वाले रुस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा. अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने रुसी हैकिंग हमलों की जांच के आदेश दिए हैं और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा संभवत: इन हैकिंग हमलों ने पिछले माह संपन्न हुए चुनाव के कडे मुकाबले को प्रभावित किया हो. इस मुकाबले में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को हरा दिया था.

ओबामा ने नेशनल पब्लिक रेडियो पर एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जब कोई विदेशी सरकार हमारे चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित करने की कोशिश करती है तो हमें कार्रवाई करने की जरुरत होती है और हम ऐसा करेंगे. एनपीआर की ओर से जारी साक्षात्कार के कुछ अंशों में ओबामा ने कहा, ‘‘समय और स्थान हम चुनेंगे। इनमें से कुछ तो पूरी तरह स्पष्ट और प्रचारित हो सकते हैं और कुछ के बारे में पता नहीं हो सकता.” पूरा साक्षात्कार शुक्रवार को प्रसारित किया जाएगा. इस प्रसारण के बाद ओबामा अपने परिवार के साथ वार्षिक छुट्टियों के लिए हवाई रवाना हो जाएंगे.

ओबामा ने कहा, ‘‘लेकिन पुतिन को इसके संदर्भ में मेरी भावनाओं की जानकारी है क्योंकि मैं उनसे इसपर सीधे बात करता हूं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola