अजहर पर प्रतिबंध के मुद्दे पर भारत के संपर्क में रहेंगे : चीन
Updated at : 02 Dec 2016 9:08 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने आज कहा कि वह पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंध लगवाने के भारत के प्रयास को अवरद्ध करने के मुद्दे पर नयी दिल्ली तथा ‘‘संबंधित पक्षों’ के संपर्क में रहेगा. भारत के प्रयास पर चीन का तकनीकी अवरोध इस महीने खत्म […]
विज्ञापन
बीजिंग : चीन ने आज कहा कि वह पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंध लगवाने के भारत के प्रयास को अवरद्ध करने के मुद्दे पर नयी दिल्ली तथा ‘‘संबंधित पक्षों’ के संपर्क में रहेगा. भारत के प्रयास पर चीन का तकनीकी अवरोध इस महीने खत्म हो रहा है और वह आगे के विकल्पों पर विचार कर रहा है.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने यहां कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1267 समिति में सूचीबद्ध किए जाने के मुद्दे पर मैं पहले ही कई बार चीन की स्थिति स्पष्ट कर चुका हूं.’ उन्होंने यह बात विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की टिप्पणियों के लिखित जवाब में कही. अकबर ने कहा था कि भारत ने चीन से आग्रह किया है कि नयी दिल्ली के आग्रह पर उसे तकनीकी अवरोध को वापस लेना चाहिए.
अकबर ने कल राज्यसभा में कहा था कि अजहर पर प्रतिबंध के भारत के आग्रह को कई प्रमुख देशों का समर्थन प्राप्त है.उन्होंने कहा कि चीन आतंकवाद के फैलाव को लेकर अक्सर अपनी चिंता तथा मुद्दे पर भारत के साथ सहयोगी की इच्छा जताता रहा है.अकबर की टिप्पणी पर जेंग का जवाब ऐसे समय आया है जब मुद्दे पर चीन का दूसरा तकनीकी अवरोध इस महीने के अंत में खत्म हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




