चीन : 70% गरीबी का उन्मूलन, प्रति व्यक्ति आय 8000 डॉलर पहुंची

Updated at : 01 Dec 2016 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
चीन : 70% गरीबी का उन्मूलन, प्रति व्यक्ति आय 8000 डॉलर पहुंची

बीजिंग: दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था चीन में 70 प्रतिशत गरीबी का उन्मूलन कर लिया गया है और उसकी प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बढकर 8,000 डालर तक पहुंच गयी. इसके लिये देश में तीन दशक तक चले तीव्र आर्थिक विकास को बडी वजह माना गया है. सरकारी दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है. […]

विज्ञापन

बीजिंग: दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था चीन में 70 प्रतिशत गरीबी का उन्मूलन कर लिया गया है और उसकी प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बढकर 8,000 डालर तक पहुंच गयी. इसके लिये देश में तीन दशक तक चले तीव्र आर्थिक विकास को बडी वजह माना गया है. सरकारी दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है. इस सरकारी दस्तावेज के मुताबिक पिछले तीन दशक के दौरान 70 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया.

पिछले साल तक चीन में फोन कनेक्शनों का आंकडा 1.54 अरब तक पहुंच गया है इनमें से 1.30 अरब लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं. देश में 68.80 करोड इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले हैं. यह दस्तावेज चीन की केन्द्रीय कैबिनेट ने जारी किया है. इसके मुताबिक चीन में लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है. वर्ष 1978 से 2015 की अवधि में चीन की प्रति व्यक्ति आय 200 डॉलर से बढकर 8,000 डालर से अधिक हो गयी. चीन की मुद्रा युआन में 1978 में चीन की प्रति व्यक्ति खर्च योग्य आय शहरी क्षेत्रों में 343.4 युआन और ग्रामीण क्षेत्रों में 133.6 युआन थी.

वर्ष 2015 में सभी निवासियों के मामले में प्रति व्यक्ति खर्च योग्य आय 21,966 युआन (3,662 डालर) हो गयी. शहरी क्षेत्रों में यह 31,195 युआन और ग्रामीण निवासियों के मामले में 11,422 युआन रही. चीन में तीस साल से अधिक के सुधारों के जरिये 70 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया. यह संख्या वैश्विक गरीबी उन्मूलन का 70 प्रतिशत से अधिक है. इसके साथ ही चीन में जीवन अभिलाषा 1949 के 35 साल से बढकर 2015 में 76.3 वर्ष हो गई. स्कूली शिक्षा क्षेत्र में भी काफी सुधार आया है. वर्ष 2015 में 99.88 प्रतिशत बच्चों का नाम प्राथमिक स्कूलों में दर्ज है जबकि सीनियर हाई स्कूल के स्तर पर 87 प्रतिशत बच्चे स्कूल जा रहे हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola