‘उपद्रवी यात्री” की वजह से शिकागो से हांगकांग जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिकागो : यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि शिकागो से हांगकांग जा रहे एक विमान को एक ‘उपद्रवी यात्री’ की वजह से 12 घंटे की उड़ान के बाद तोक्यो के नजदीक उतरना पड़ा. शिकागो स्थित एयरलाइंस के प्रवक्ता चार्ल्स होबार्ट ने रविवार को बताया कि विमान 895 ने शिकागो के ओ हारे अंतरर्राष्टरीय हवाईअड्डे से […]
विज्ञापन
शिकागो : यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि शिकागो से हांगकांग जा रहे एक विमान को एक ‘उपद्रवी यात्री’ की वजह से 12 घंटे की उड़ान के बाद तोक्यो के नजदीक उतरना पड़ा. शिकागो स्थित एयरलाइंस के प्रवक्ता चार्ल्स होबार्ट ने रविवार को बताया कि विमान 895 ने शिकागो के ओ हारे अंतरर्राष्टरीय हवाईअड्डे से चीन के लिए कल उड़ान भरी था लेकिन इसे बीच में ही तोक्यो के मुख्य हवाईअड्डों में से एक नारिता में उतरना पड़ा.
उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. विमान में 241 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे. होबार्ट ने बताया कि विमान जापान से रवाना हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










