चीन में 56 वाहनों के टकराने से 17 की मौत, 37 घायल

Updated at : 22 Nov 2016 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में 56 वाहनों के टकराने से 17 की मौत, 37 घायल

बीजिंग : उत्तरी चीन के सांक्शी प्रांत में एक्सप्रेसवे पर बर्फ के चलते 56 वाहनों के एक-दूसरे से टकराने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 37 अन्य घायल हो गये. स्थानीय अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कल बीजिंग-कुन्मिंग एक्सप्रेसवे पर बर्फ और बारिश के मौसम के कारण हुई. घायलों […]

विज्ञापन

बीजिंग : उत्तरी चीन के सांक्शी प्रांत में एक्सप्रेसवे पर बर्फ के चलते 56 वाहनों के एक-दूसरे से टकराने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 37 अन्य घायल हो गये. स्थानीय अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कल बीजिंग-कुन्मिंग एक्सप्रेसवे पर बर्फ और बारिश के मौसम के कारण हुई. घायलों की स्थिति चिकित्सीय-उपचार मिलने के बाद अब स्थिर है. शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय पुलिस, दमकलकर्मी, डॉक्टर और अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार टकराने वाले वाहनों में अधिकतर ट्रक थे. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य लोग घायल हुए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक चीन में हर साल करीब 2,00,000 लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है. सरकार ने हाल ही में सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए ट्रकों के क्षमता से अधिक भरे जाने पर कार्रवाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola