ePaper

हिलेरी पर दोबारा जांच का अंत आपराधिक मुकदमे से होगा : डोनाल्‍ड ट्रंप

Updated at : 03 Nov 2016 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
हिलेरी पर दोबारा जांच का अंत आपराधिक मुकदमे से होगा : डोनाल्‍ड ट्रंप

ओरलैंडो : राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के कथित इमेल प्रकरण की एफबीआई द्वारा दोबारा की जा रही जांच में सालों का वक्त लेगा और इसकी समाप्ति उनपर आपराधिक मुकदमे से होगी. ट्रंप ने कहा कि एफबीआई को […]

विज्ञापन

ओरलैंडो : राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के कथित इमेल प्रकरण की एफबीआई द्वारा दोबारा की जा रही जांच में सालों का वक्त लेगा और इसकी समाप्ति उनपर आपराधिक मुकदमे से होगी. ट्रंप ने कहा कि एफबीआई को उस लैपटॉप में पाये गये 650,000 इमेल में से ‘कुछ’ मिल सकता है जो लैपटॉप हिलेरी की एक करीबी सलाहकार और उनके पति ने साझा किये हैं.

चुनाव से छह दिन पहले जीत को भांपते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वह बातों को बढ़ा चढ़ा कर कहने के बजाय बाहर आकर मतदान करें. हिलेरी के खिलाफ कथित ईमेल घोटाले की एफबीआई द्वारा दोबारा जांच करने से ट्रंप के चुनाव अभियान को नयी गति मिली है. ट्रंप (70) ने ओरलैंडो में कल एक चुनावी रैली में कहा, ‘उन्हें (एफबीआई को) उनमें कुछ मिलेगा जिसके बारे में मैं कल्पना कर सकता है कि वह अविश्वसनीय होगा.हिलेरी के खिलाफ सालों जांच चलेगी. संभवत: तहकीकात आपराधिक मुकदमे के साथ खत्म हो.’

राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार अपनी रैली में ज्यादातर समय इस कथित प्रकरण के बारे में ही बोलते रहे. उन्होंने आरोप लगाया, ‘एफबीआई ने धूर्त हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ अपनी जांच दोबारा से शुरू की है. हिलेरी कानूनी मामलों के लिए हर किसी पर दोष मढ़ना चाहती हैं. मुझे नहीं मालूम कि आपने पिछले कुछ दिनों के उनके भाषण देखे हैं या नहीं. वह मानसिक तौर पर पूरी तरह से दिवालिया और अविश्वसनीय हो गई हैं.

ट्रम्प ने कहा कि जो वह कह रही हैं और जो वह कर रही है वह दरअसल अविश्वसनीय है. उनके पास अपने सिवाय दोष मढ़ने के लिए कोई और नहीं है. हिलेरी ने ही अपनी आपराधिक गतिविधियों को ढकने के लिए अवैध निजी इमेल सर्वर बनाया था. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने राष्ट्रपति के लिए हिलेरी का निर्वाचन कर अगले चार वर्षों के लिए ओबामा प्रशासन को फिर से बर्दाशत नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि देश को नए नेतृत्व की जरुरत है.

उन्होंने कहा कि हिलेरी और हमारे विफल वाशिंगटन प्रशासन ने पश्चिम एशिया में जंग पर छह ट्रिलियन डॉलर खर्च किये हैं, वह युद्ध जिसे हम कभी नहीं जीत पाए और यह कभी खत्म नहीं होगा और यह अब पहले से भी बुरी स्थिति में है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सिर्फ छह दिन बचे हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी तथा रिपब्किलन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने फ्लोरिडा में डेरा डाला हुआ है और समूचे राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. ट्रंप, हिलेरी, ओबामा, उपराष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन सभी इस महत्वपूर्ण राज्य में प्रचार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola