ePaper

कैलिफोर्निया में जंगल की आग फैलने से 82,000 घरों के चपेट में आने की आशंका

Updated at : 18 Aug 2016 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में जंगल की आग फैलने से 82,000 घरों के चपेट में आने की आशंका

फेलन : दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग के चलते वहां के 82,000 से अधिक घरों में रहने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है. समूचे जंगल से उठती आग की लपटों के कारण वहां आपात स्थिति लागू करनी पड़ी. दमकल विभाग के 1,300 से अधिक कर्मी इस भीषण आग से निपटने में […]

विज्ञापन

फेलन : दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग के चलते वहां के 82,000 से अधिक घरों में रहने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है. समूचे जंगल से उठती आग की लपटों के कारण वहां आपात स्थिति लागू करनी पड़ी. दमकल विभाग के 1,300 से अधिक कर्मी इस भीषण आग से निपटने में जुटे हैं, लेकिन बुधवार तक वे आग पर काबू पाने में नाकाम रहे थे. स्थानीय टेलीविजन के समाचारों में, फेलन शहर से लिए गए फुटेज में इस दावानल की विभीषिका देखी जा सकती है.

प्रांत की दमकल एजेंसी ‘कॉल फायर’ की प्रवक्ता लिनी टोलमैकॉफ ने बताया, ‘हमारे यहां बहुत शुष्क झाडियां हैं, जो आग को बहुत तेजी से फैलने में मददगार होती हैं.’ उन्होंने कहा, ‘यह लोगों और दमकल कर्मियों के लिए बहुत खतरनाक है.’ गवर्नर जेरी ब्राउन ने लॉस एंजिलिस से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सैन बर्नांडिनो काउंटी के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है, जहां आग तेजी से फैल रही है. बहरहाल, आग लगने के कारण अब तक अस्पष्ट हैं.

एक मल्टी एजेंसी इनसिवेब सूचना साइट के मुताबिक, आग मंगलवार सुबह साढे दस बजे शुरू हुई थी और 30,000 एकड (12,000 हेक्टेयर से अधिक) के क्षेत्र में फैल गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola