उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल में आग, 4000 लोगों का पलायन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लोअर लेक : उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग से दो शहरों में कम से कम 10 मकान नष्ट हो गए और करीब चार हजार लोगों को अपने घर छोडने पडे हैं. आग करीब 1,200 की आबादी वाले शहर लोअर लेक के मेन स्टरीट इलाके तक पहुंच गई जिससे एक डाकघर, एक शराब फैक्टरी, […]
विज्ञापन
लोअर लेक : उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग से दो शहरों में कम से कम 10 मकान नष्ट हो गए और करीब चार हजार लोगों को अपने घर छोडने पडे हैं. आग करीब 1,200 की आबादी वाले शहर लोअर लेक के मेन स्टरीट इलाके तक पहुंच गई जिससे एक डाकघर, एक शराब फैक्टरी, मानवता मामलों से संबंधित एक कार्यालय और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान जल गए.
अधिकारियों ने 10 मकानों के जलने की पुष्टि की है. रोचक बात यह है कि इस आग की चपेट में आया मानवता से संबंधित मामलों का कार्यालय करीब एक साल पहले आग की एक घटना में जले मकानों के पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाने का काम कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










