ePaper

मर्रे ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, वीनस और नडाल चूके

Updated at : 15 Aug 2016 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
मर्रे ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, वीनस और नडाल चूके

रियो डि जिनेरियो : ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मर्रे ने रविवार को फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर रियो ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा. मर्रे ने डेल पोत्रो को चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में 7-5, 4-6, 6-2, 7-5 से हराया. […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मर्रे ने रविवार को फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर रियो ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा. मर्रे ने डेल पोत्रो को चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में 7-5, 4-6, 6-2, 7-5 से हराया. वह ओलंपिक में दो एकल स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाडी बन गये हैं. उन्होंने इससे पहले लंदन 2012 में भी सोने का तमगा हासिल किया था. दूसरी तरफ वीनस विलियम्स का पांच ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया जबकि राफेल नडाल भी पुरुष एकल में कांस्य पदक हासिल करने में नाकाम रहे.

वीनस और उनके साथी राजीव राम को फाइनल में उनकी हमवतन अमेरिकी जोडी बैथानी माटेक सैंड्स और जैक सोक ने 6-7, 6-1, 10-7 से हराया. वीनस ने सिडनी ओलंपिक 2000 में महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन सेरेना के साथ मिलकर 2000, 2008 और 2012 में महिला युगल में सोने का तमगा हासिल किया था. पुरुष एकल में केई निशिकोरी ने स्पेनिश स्टार नडाल को 6-2, 6-7, 6-3 से हराकर जापान को 96 साल बाद टेनिस में कोई पदक दिलाया.

इससे पहले 1920 में जापान ने पुरुष एकल और पुरुष युगल में रजत पदक जीते थे. नडाल ने शुक्रवार को मार्क लोपेज के साथ मिलकर पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीता था लेकिन एकल के सेमीफाइनल में वह जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हार गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola