रियो डि जिनेरियो : रियो ओलंपिक में भारत का अभियान जारी है. हालांकि अभी तक भारत को एक भी पदक हाथ नहीं लगा है. आज रियो में होने वाले भारत के अभियान इस तरह से हैं. समय सभी भारतीय समयानुसार है.
एथलेटिक्स:
महिला मैराथन: ओ पी जैशा, कविता राउत – शाम छह बजे
बैडमिंटन:
महिला एकल: सायना नेहवाल बनाम मारिया उलिटिना :यूक्रेन: – शाम पांच बजकर 25 मिनट और पीवी सिंधू बनाम मिशेल ली :कनाडा: – शाम सात बजकर 45 मिनट
पुरुष एकल: किदाम्बी श्रीकांत बनाम हेनरी हर्सकैनेन :स्वीडन: :शाम सात बजकर 10 मिनट:
मुक्केबाजी:
मनोज कुमार बनाम फजलिद्दीन गैबनाजरोव :उज्बेकिस्तान: :रात नौ बजकर 45 मिनट:
गोल्फ:
राउंड 4: एसएसपी चौरसिया…अनिर्बान लाहिडी :शाम तीन बजकर 30 मिनट:
जिम्नास्टिक:
महिला वॉल्ट फाइनल: दीपा कर्माकर :रात 11 बजकर 17 मिनट:
हॉकी:
क्वार्टरफाइनल :भारत बनाम बेल्जियम :रात नौ बजे:
निशानेबाजी:
50 मीटर 3 प्रोन :क्वालीफिकेशन राउंड: : गगन नारंग…चैन सिंह :शाम पांच बजकर 30 मिनट: फाइनल राउंड: रात नौ बजकर 30 मिनट :क्वालीफिकेशन होने पर:
टेनिस:
मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच – रात आठ बजकर 30 मिनट.
