मिस्र के सिनाई में आतंकवादी हमले में चार जवान शहीद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काहिरा : मिस्र के सिनाई में एक जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में चार जवानों की मौत हो गई. चिकित्सकीय एवं सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने कल देर रात चौकी पर गोलीबारी की जिससे चार जवानों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने […]
विज्ञापन
काहिरा : मिस्र के सिनाई में एक जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में चार जवानों की मौत हो गई. चिकित्सकीय एवं सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने कल देर रात चौकी पर गोलीबारी की जिससे चार जवानों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और वे इस समय हमलावरों की तलाश कर रहे हैं. घायलों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है.
इस हमले से एक ही दिन पहले गुरुवार को उत्तर सिनाई में सडक किनारे लगाए गए एक बम में विस्फोट हो जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी और अन्य घायल हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










