ePaper

अमेरिका : कंसास में गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत

Updated at : 26 Feb 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका : कंसास में गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस : कंसास में एक बंदूकधारी ने घास काटने की मशीनें बनाने वाली एक फैक्टरी में गोलीबारी कर दी जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. हार्वे काउंटी शेरिफ टी वाल्टन ने बताया कि मृतकों की संख्या बढकर सात पहुंच सकती है. उन्होंने […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : कंसास में एक बंदूकधारी ने घास काटने की मशीनें बनाने वाली एक फैक्टरी में गोलीबारी कर दी जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. हार्वे काउंटी शेरिफ टी वाल्टन ने बताया कि मृतकों की संख्या बढकर सात पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि बंदूकधारी भी मृतकों में शामिल है. वह एक्सेल इंडस्टरीज में काम करता था. वॉल्टन ने कहा, ‘गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को गोली लगी और उसकी मौत हो गयी. वह एक्सेल का कर्मी था. अधिकारियों ने उसे मारा.’ उन्होंने कहा, ‘यह वहां हुई एक भयावह घटना है.’ स्थानीय मीडिया ने बंदूकधारी की पहचान सेड्रिक फोर्ड के रूप में की है जो फैक्टरी में पेंटर का काम करता था और उसने फेसबुक पर एक असॉल्ट राइफल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदूकधारी ने पहले फैक्टरी के पार्किंग स्थल में एक महिला को गोली मारी. इसके बाद उसने सभागार क्षेत्र में प्रवेश किया और गोलीबारी की. इस बीच वॉल्टन ने बताया कि बंदूकधारी ने एक्सेल फैक्टरी में पहुंचने से पहले गली में कम से कम दो लोगों को गोलियां मारी. एक व्यक्ति के कंधे और दूसरे के पैर में गोली लगी. वॉल्टन ने स्थानीय टीवी से कहा, ‘हम यह जानना चाहते हैं कि इस घटना के पीछे वजह क्या है. हमें गोलीबारी करने वाले की पृष्ठभूमि पता करने की आवश्यकता है.’

पीडितों को इलाके के अस्पतालों मे भर्ती कराया गया. फैक्टरी में गोलीबारी की खबर सुन कर पीडितों के परिजन वहां पहुंचे. एक व्यक्ति ने बताया कि उसे 21 वर्षीय एक संबंधी को पीठ में चार गोलियां मारी गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया. गोलीबारी के समय फैक्टरी में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि बंदूकधारी ने जब सभागार क्षेत्र में अपनी एके 47 और 9 एमएम बंदूक से गोलियां चलानी शुरु की तो लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. उसने कहा कि उसने थियेटर और अन्य स्थानों पर गोलीबारी के बारे में सुना था. यह घटना भयावह है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola