मिस्र के गीजा पिरामिडों के निकट विस्फोट में 10 लोगों की मौत

काहिरा : मिस्र में गीजा के प्राचीन पिरामिडों के निकट एक शक्तिशाली बम विस्फोट में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गए. अल-अहराम ने अभियोजक अहमद अल तमावी के हवाले से बताया कि छापेमारी के दौरान एक टाइम बम को निष्क्रिय करते वक्त […]
काहिरा : मिस्र में गीजा के प्राचीन पिरामिडों के निकट एक शक्तिशाली बम विस्फोट में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गए.
अल-अहराम ने अभियोजक अहमद अल तमावी के हवाले से बताया कि छापेमारी के दौरान एक टाइम बम को निष्क्रिय करते वक्त विस्फोट हुआ जिसमें सात पुलिसकर्मी और तीन आम नागरिकों की मौत हो गयी. यह विस्फोट ऐसे समय पर हुआ है जब सोमवार को वर्ष 2011 में हुई उस क्रांति की वर्षगांठ है जिसने पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को अपदस्थ कर दिया था. मंत्रालय के एक बयान के अनुसार विस्फोट में इमारत में रह रहे एक आम नागरिक की मौत हो गयी. अपार्टमेंट से दो जले शव बरामद हुए.
अभी यह साफ नहीं है कि अपार्टमेंट में छिपे लोगों में से कोई घायल हुआ, मारा गया या पकड़ा गया. इस विस्फोट में केंद्रीय सुरक्षा बल के एक लेफ्टिनेंट की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




