ePaper

मिस्र के गीजा पिरामिडों के निकट विस्फोट, नौ लोगों की मौत

Updated at : 22 Jan 2016 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्र के गीजा पिरामिडों के निकट विस्फोट, नौ लोगों की मौत

काहिरा : मिस्र में गीजा के प्राचीन पिरामिडों के निकट एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गये. यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस के एक दल ने गीजा के काहिरा उपनगर में पिरामिडों की ओर जाने वाली […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र में गीजा के प्राचीन पिरामिडों के निकट एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गये. यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस के एक दल ने गीजा के काहिरा उपनगर में पिरामिडों की ओर जाने वाली एक सडक के निकट आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापेमारी की. यह विस्फोट ऐसे समय पर हुआ है जब सोमवार को वर्ष 2011 में हुई उस क्रांति की वर्षगांठ है जिसने पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को अपदस्थ कर दिया था.

पुलिस ने बताया कि गीजा इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर सुरक्षा बलों के एक दल के हमले के बाद हुए इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गयी. सुरक्षा बलों ने विस्फोट के तत्काल बाद इलाके को घेर लिया. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड हुई. इस दौरान अपार्टमेंट में छिपे आतंकवादियों के बमों में विस्फोट हुआ. कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

देश के अशांत उत्तर सिनाई में आतंकवादियों ने कल एक पुलिस चौकी में घुसकर हमला कर दिया था जिससे मिस्र के कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी. देश में जनवरी 2011 की क्रांति के बाद से हिंसक आतंकवादी हमलों में तेजी आयी है. इन हमलों में 700 से अधिक पुलिसकर्मी मारे गये हैं और 18000 से अधिक अन्य लोग घायल हुए हैं. वर्ष 2013 में व्यापक स्तर पर विरोध के बाद पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किये जाने के बाद से पुलिस और सेना को निशाना बनाकर किये जाने वाले हमले और बढ गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola