ePaper

हनुमान की मूर्ति है ओबामा के लिए भाग्यशाली

Updated at : 16 Jan 2016 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान की मूर्ति है ओबामा के लिए भाग्यशाली

वाशिंगटन : भगवान हुनमान की एक मूर्ति उन चुनिंदा चीजों में शामिल हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हमेशा अपनी जेब में रखते हैं और जब भी खुद को थका हुआ या हतोत्साहित महसूस करते हैं उनसे प्रेरणा पाते हैं. राष्ट्रपति ने एक यूट्यूब के साथ साक्षात्कार में यह खुलासा किया. व्हाइट हाउस ने युवाओं […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भगवान हुनमान की एक मूर्ति उन चुनिंदा चीजों में शामिल हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हमेशा अपनी जेब में रखते हैं और जब भी खुद को थका हुआ या हतोत्साहित महसूस करते हैं उनसे प्रेरणा पाते हैं. राष्ट्रपति ने एक यूट्यूब के साथ साक्षात्कार में यह खुलासा किया.

व्हाइट हाउस ने युवाओं तक पहुंचने के लिए यह साक्षात्कार निर्धारित किया था. यूट्यूब के निर्माता नीलसन को कल दिए गये साक्षात्कार में ओबामा से जब व्यक्तिगत महत्व की कोई चीज दिखाने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपनी जेब से कई छोटी चीजें निकालीं और कहा कि ये चीजें उन्हें ‘‘अपने सफर में अब तक मिले अलग-अलग लोगों की’ याद दिलाती हैं.

सीएनएन की खबर के अनुसार इन चीजों में पोप फ्रांसिस से मिली मनकों की माला, एक भिक्षु से मिली बुद्ध की छोटी सी प्रतिमा, हिंदू भगवान हनुमान की एक मूर्ति सहित कई चीजें शामिल हैं. ओबामा ने कहा, मैं हमेशा इन्हें अपने पास रखता हूं. मैं उतना अंधविश्वासी नहीं हूं, इसलिए ऐसा नहीं है कि मुझे लगे कि जरुरी है कि मैं उन्हें अपने पास रखूं ही रखूं. लेकिन उन्होंने कहा कि ये चीजें उन्हें राष्ट्रपति पद तक पहुंचने के उनके लंबे सफर की याद दिलाती हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अगर मुझे थकावट महसूस होती है, या मैं कई बार जब खुद को हतोत्साहित महसूस करता हूं तो मैं अपनी जेब में हाथ डालकर कह सकता हूं कि मैं इस चीज से पार पा लूंगा क्योंकि किसी ने मुझे उन मुद्दों पर काम करने का विशेषाधिकार दिया है, जो उन्हें प्रभावित करने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola