15 जनवरी को तैयार हो जाएगा भारत-पाक वार्ता का ब्लू प्रिंट

इस्लामाबाद : भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार दिखने का जिक्र करते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि दोनों देशों के विदेश सचिव द्विपक्षीयसंपर्क को आगे ले जाने के लिए अगले छह महीने की वार्ताओं का खाका तैयार करने वास्ते15 जनवरी को बैठक करेंगे. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने रेडियो पाकिस्तान […]
इस्लामाबाद : भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार दिखने का जिक्र करते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि दोनों देशों के विदेश सचिव द्विपक्षीयसंपर्क को आगे ले जाने के लिए अगले छह महीने की वार्ताओं का खाका तैयार करने वास्ते15 जनवरी को बैठक करेंगे. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने रेडियो पाकिस्तान पर कहा कि पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को बहाल करने और भारत के साथ संबंधों को बेहतर करने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी.
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिव अगले छह महीने के लिए द्विपक्षीय व्यापक वार्ता का खाका तैयार करने के लिए यहां 15 जनवरी को बैठक करेंगे. अजीज ने कहा कि वार्ता में कश्मीर, सियाचिन और पानी सहित सभी मुद्दे शामिल होंगे. शांतिपूर्ण पड़ोस की नीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसने आखिरकार हमें लाभ पहुंचाया है, क्योंकि भारत और अफगानिस्तान के साथ संबंधों में सुधार दिख रहा है. अजीज ने कहा कि आर्थिक संबंध में नई जान फूंकना, शांतिपूर्ण पड़ोस और अन्य देशों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की पाकिस्तान की विदेश नीति का मूल तत्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




