तालिबान ने हवाई अड्डा परिसर पर हमला किया, नौ की मौत

कंधार : तालिबान के चरमपंथियों ने मंगलवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के शहर कंधार पर धावा बोल दिया जिसमें नौ लोगों के मारे जाने की खबर है. अधिकारियों का कहना है कि लडाई अभी चल रही है. कंधार के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता शमीम खपलवाक ने बताया, ‘‘चरमपंथी परिसर के पहले प्रवेश द्वार में घुसने में […]
कंधार : तालिबान के चरमपंथियों ने मंगलवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के शहर कंधार पर धावा बोल दिया जिसमें नौ लोगों के मारे जाने की खबर है. अधिकारियों का कहना है कि लडाई अभी चल रही है. कंधार के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता शमीम खपलवाक ने बताया, ‘‘चरमपंथी परिसर के पहले प्रवेश द्वार में घुसने में कामयाब रहे.”
कंधार में सेना के प्रवक्ता मोहम्मद मोहसिन सुल्तानी ने कहा कि हमलावर कितनी संख्या में थे, इस बारे में पता नहीं चल पाया है तथा अफगान सैनिकों की आतंकियों के साथ भीषण गोलीबारी चली. तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. यह हमला अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के बुधवार को पाकिस्तान में एक क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाने से एक दिन पहले हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




