हिलेरी और अमेरिकी सांसदों ने दी दीपावली की बधाई

Updated at : 11 Nov 2015 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
हिलेरी और अमेरिकी सांसदों ने दी दीपावली की बधाई

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं और सांसदों ने भारतीय अमेरिकियों को भारत समेत विश्वभर में आज मनाये जा रहे दीपावली के त्यौहार की शुभकामनाएं दीं. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने की प्रमुख दावेदार हिलेरी ने ट्वीट किया, ‘दीपावली की […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं और सांसदों ने भारतीय अमेरिकियों को भारत समेत विश्वभर में आज मनाये जा रहे दीपावली के त्यौहार की शुभकामनाएं दीं. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने की प्रमुख दावेदार हिलेरी ने ट्वीट किया, ‘दीपावली की शुभकामनाएं. प्रकाश का उत्सव मना रहे सभी लोगों के लिए आगामी वर्ष खुशियों से भरा हो.’ हिलेरी ने यही संदेश अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया. रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के अध्यक्ष रीन्से प्रीबस और सह अध्यक्ष शैरोन डे ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. प्रीबस ने कहा, ‘आरएनसी दीपावली मना रहे सभी लोगों को दीपों के इस त्योहार की शुभकामनाएं देता है. हम कामना करते हैं कि आगे का यह वर्ष आपके लिए अच्छा हो. दीपावली की शुभकामनाएं.’

कांग्रेस की सदस्य ग्रेस मेंग ने कहा कि दीपावली एक ऐसा शानदार और विशेष अवसर होता है जब परिवार और मित्र आपस में मिलकर बुराई के उपर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत की खुशियां मनाते हैं. सदन की विदेश मामलों की समिति की सदस्य मेंग ने कहा कि वह दीपावली को समर्पित एक डाक टिकट जारी करने की अपनी अपील को फिर से दोहराती हैं और देखना चाहती हैं कि न्यूयार्क सिटी में दीपावली के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित हो. उन्होंने कहा, ‘मैं प्रकाश का उत्सव मना रहे लोगों के लिए कामना करती हूं और यह आपके लिए समृद्धि लेकर आए. दीपावली की शुभकामनाएं और साल मुबारक.’

कांग्रेस के सदस्य एमी बेरा ने कहा, ‘विश्वभर में करीब एक अरब लोग और अमेरिका में 20 लाख से अधिक लोग दीपावली मनाते हैं. मै इस सप्ताह दीपावली मना रहे लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.’ इनके अलावा कांग्रेस की सदस्यों लोरेटा शांचेज, बारबरा ली और जूडी चू तथा कांग्रेस के सदस्यों टेड लियो, जेवियर बेसेरा और माइक होंडा समेत कई प्रमुख हस्तियों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola