ePaper

PAK के सामने ओबामा रखेंगे कुछ नये विचार

Updated at : 21 Oct 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
PAK के सामने ओबामा रखेंगे कुछ नये विचार

वाशिंगटन : द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती की उम्मीद करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ अपनी बातचीत में इस संबंध में नये विचार सामने रख सकते हैं. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने मंगलवार को कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री शरीफ के साथ कुछ विचार पर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती की उम्मीद करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ अपनी बातचीत में इस संबंध में नये विचार सामने रख सकते हैं. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने मंगलवार को कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री शरीफ के साथ कुछ विचार पर बातचीत करेंगे कि किस तरह पाकिस्तान हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए और हमारे दोनों देशों के सुरक्षा हितों को आगे बढाने के लिए क्या और कर सकता है.’

संबंधों की स्थिति को लेकर सवाल पर अर्नेस्ट ने कहा कि यह भली भांति पता है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों में कुछ उतार-चढाव रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है इसी तरह की बात अमेरिका के बारे में और पिछले कुछ दशकों में दुनिया के कई तरह के देशों के साथ हमारे संबंधों के बारे में भी कही जा सकती है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola