बिहार विधानसभा चुनाव : लालू प्रसाद ने क्यों किया ओवैसी को वीटो?

पटना : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने असादुद्दीन औवैसी को गंठबंधन में लिये जाने के अपनी ही पार्टी के दूसरे सबसे बडे नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के प्रस्ताव को सिरे से आज खारिज कर दिया. लालू ने रघुवंश बाबू के प्रस्ताव के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से एलान […]
पटना : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने असादुद्दीन औवैसी को गंठबंधन में लिये जाने के अपनी ही पार्टी के दूसरे सबसे बडे नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के प्रस्ताव को सिरे से आज खारिज कर दिया. लालू ने रघुवंश बाबू के प्रस्ताव के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से एलान किया कि किसी भी धर्म के कट्टरपंथियों को हम साथ नहीं ले सकते हैं. उनका इशारा साफ तौर पर औवैसी की ओर था. वहीं, आज एक टीवी चैनल के चुनावी चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे ओवैसी ने लालू, नीतीश और नरेंद्र मोदी बिहार के जंग के तीनों बडे खिलाडियों पर निशाना साधा. उन्होंने इनके सामाजिक न्याय के दावे पर सवाल उठाये. ओवैसी ने खुले तौर पर भाजपा व आरएसएस को अपना दुश्मन नंबर वन बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










