ePaper

खुलासा : आइएसआइ से तालिबान के शीर्ष नेता मुल्ला उमर को मिली थी शरण

Updated at : 01 Sep 2015 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
खुलासा : आइएसआइ से तालिबान के शीर्ष नेता मुल्ला उमर को मिली थी शरण

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को उनके कार्यकाल में मिले एक ईमेल के अनुसार 2001 में तालिबान नेताओं के अफगानस्तिान से भागने के बाद इसके शीर्ष नेता मुल्ला उमर को पाकस्तिान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने शरण दी थी.खबरें हैं कि मुल्ला उमर की दो साल पहले कराची के एक अस्पताल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को उनके कार्यकाल में मिले एक ईमेल के अनुसार 2001 में तालिबान नेताओं के अफगानस्तिान से भागने के बाद इसके शीर्ष नेता मुल्ला उमर को पाकस्तिान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने शरण दी थी.खबरें हैं कि मुल्ला उमर की दो साल पहले कराची के एक अस्पताल में मौत हो चुकी है. हालांकि पाकस्तिानी अधिकारी आज तक आईएसआई और मुल्ला उमर के बीच सीधे संबंधों की खबरों को पुरजोर तरीके से खारिज करते रहे हैं.

अमेरिका का भी कहना है कि उसके पास इस संबंध में ऐसा कोई सबूत नहीं है. हालांकि 25 अगस्त, 2010 को हिलेरी को भेजा गया ईमेल दूसरी ओर ही इशारा करता है.
सिड नामक शख्स ने ईमेल में हिलेरी को लिखा, मुझे वश्विास है कि आपको इस बारे में भलीभांति जानकारी होगी कि मुल्ला उमर को आईएसआई ने कैसे बचाया. लेकिन भारत-पाक संघर्ष के एक पहलू के तौर पर अफगानस्तिान की बात करना सर्वश्रेष्ठ और महत्वपूर्ण रणनीतिक अवधारणा है.’
लेखक का पूरा नाम नहीं बताया गया है और उसके पूरे ईमेल को कांट-छांट कर बताया गया है.यह मेल हिलेरी के निजी सर्वर पर से लिए गये ईमेलों का हिस्सा है जन्हिें विदेश विभाग ने जारी किया था.इस ईमेल में की गयी टप्पिणी को न्यू स्टेट्समैन में विलियम डेलरिंपल द्वारा लिखे गये लेख द मिलिटरी एंड द मुल्ला’ में इस्तेमाल किया गया है. लेख के अनुसार पाकस्तिान का लंबा इतिहास रहा है कि वह अफगानस्तिान पर प्रभुत्व जमाने और भारत की अनदेखी के लिए जिहादियों को पोषित करता है.
लेख के अनुसार, यह घातक गठजोड साबित हो रहा है.’ इसके अनुसार आईएसआई ने 2001 में तालिबान के अफगानस्तिान से भागने के बाद इसके नेता को शरण दी थी.
इसमें लिखा है, मुल्ला मोहम्मद उमर को क्वेटा में आईएसआई की सुरक्षित पनाह में रखा गया.’ लेख के मुताबिक, अन्य समूहों को बलूचस्तिान में सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया गया.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola