ePaper

तीन बेटों की हत्या करने वाली अमेरिकी महिला को मिल सकता है मृत्‍युदंड

Updated at : 26 Aug 2015 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बेटों की हत्या करने वाली अमेरिकी महिला को मिल सकता है मृत्‍युदंड

बेलेफोनटेन (अमेरिका) : एक महिला पर 13 महीनों में अपने तीन बेटों की जघन्य हत्या करने के आरोपों के तहत अभियोग चलाया जा रहा है और उसे मृत्युदंड मिल सकता है. ओहियो निवासी इस महिला पर आरोप है कि उसने इस कारण अपने तीनों बेटों की हत्या कर दी क्योंकि उसे इस बात की जलन […]

विज्ञापन

बेलेफोनटेन (अमेरिका) : एक महिला पर 13 महीनों में अपने तीन बेटों की जघन्य हत्या करने के आरोपों के तहत अभियोग चलाया जा रहा है और उसे मृत्युदंड मिल सकता है. ओहियो निवासी इस महिला पर आरोप है कि उसने इस कारण अपने तीनों बेटों की हत्या कर दी क्योंकि उसे इस बात की जलन थी कि उसका पति अपने बेटों पर अधिक ध्यान देता था. लोगान काउंटी अभियोजक ने कल घोषणा की कि ब्रिटनी पिलकिंगटन पर बेलेफोनटेन में जघन्य हत्या के आरोप लगाये गये हैं.

जांचकर्ताओं ने कहा कि 23 वर्षीय महिला ने अपने एक बेटे की जुलाई 2014 और दूसरे बेटे की छह अप्रैल को हत्या कर दी थी. अधिकारियों ने उसके तीसरे बेटे को उसके जन्म के बाद अपने संरक्षण में ले लिया था लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला कि उसके दोनों बडे भाइयों की हत्या की गयी इसलिए एक न्यायाधीश ने उसे घर ले जाने की अनुमति दे दी. तीसरे बेटे की 18 अगस्त को मौत हो गई. पिलकिंगटन की मां ने बताया कि पिलकिंगटन ने उसे जेल से फोन पर बताया कि वह निर्दोष है. महिला जेल में बंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola