ePaper

VIDEO : मिस्र में धमाका, छह लोग घायल

Updated at : 20 Aug 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : मिस्र में धमाका, छह लोग घायल

काहिरा : मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में स्थित शुबरा अल खीमा शहर में एक राष्ट्रीय सुरक्षा इमारत के निकट आज धमाका हुआ जिसमें छह लोगों के घायल होने की खबर है. यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों को भी काफी नुकसान हुआ. इस संबंध में जानकारी देते हुए मिस्र की […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में स्थित शुबरा अल खीमा शहर में एक राष्ट्रीय सुरक्षा इमारत के निकट आज धमाका हुआ जिसमें छह लोगों के घायल होने की खबर है. यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों को भी काफी नुकसान हुआ. इस संबंध में जानकारी देते हुए मिस्र की एम्बुलैंस अथॉरिटी के प्रमुख अहमद अल अंसारी ने बताया कि अभी तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं मिली है लेकिन हमले में छह लोग घायल हुए है.

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इमारत के निकट तीन बम लगाए गए थे जिसके कारण यह विस्फोट हुआ. इस विस्फोट से सुरक्षा इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है और निकटवर्ती इलाके में कम से कम 20 इमारतें और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ईजिप्शियन टीवी के अनुसार घटनास्थल पर करीब 25 एम्बुलैंसों और सुरक्षा बलों को भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola