मिस्र में इटली के वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट, एक की मौत

काहिरा : मिस्र की राजधानी काहिरा में इटली के वाणिज्य दूतावास के बाहर आज एक जबरदस्त विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसाम अब्दल-गफ्फार ने पुष्टि की कि बम को पास में खडी की गई एक कार में रखा गया […]
काहिरा : मिस्र की राजधानी काहिरा में इटली के वाणिज्य दूतावास के बाहर आज एक जबरदस्त विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसाम अब्दल-गफ्फार ने पुष्टि की कि बम को पास में खडी की गई एक कार में रखा गया था और जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह बम विस्फोट के कारण ही हुई है.
विस्फोट के कारण दूतावास के प्रवेश का आंतरिक हिस्सा और आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है. विस्फोट की वजह से भूमिगत पाइप लाइनों के फट जाने के कारण घटना स्थल के पास पानी भर गया है. सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है. अभी तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










