ePaper

अमेरिका में समलैंगिक विवाह को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

Updated at : 26 Jun 2015 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में समलैंगिक विवाह को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

वाशिंगटन : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आज एक फैसला सुनाते हुए कहा कि समलैंगिक जोड़े अब शादी कर सकते है और यह कानून पूरे देश भर में लागू होगी. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक जोड़े अब शादी कर सकते है और अब इस बात का […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आज एक फैसला सुनाते हुए कहा कि समलैंगिक जोड़े अब शादी कर सकते है और यह कानून पूरे देश भर में लागू होगी. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक जोड़े अब शादी कर सकते है और अब इस बात का कोई मतलब नहीं कि वो किस राज्य में रहते है. वकीलों ने जहां इस फैसले का स्वागत किया वही आलोचकों ने इस फैसले से नाराजगी जतायी है.

जस्टिस एंथनी केनेडी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समलैंगिक लोग विवाह की मांग उसी कानून के आधार पर करते है जिस कानून से विपरीत लिंग के लोग की शादी को मान्यता दी जाती है. ऐसे में किसी से असहमत होना उसके निजत्व को छीनने जैसा है.
उधर अमेरिका में समलैंगिक समुदाय में सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से खुशी की लहर दौड़ गयी है. गौरतलब है कि इसकी मांग बहुत दिनों से की जा रही थी. अमेरिका के कई राज्यों में समलैंगिक शादी मान्य है जबकि अब भी कई राज्यों में यह अवैध था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पूरे देश भर में अब समलैंगिक शादी वैध माना जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola