खालिदा जिया की कार पर गोलियां चलाई गई, बाल-बाल बचीं विपक्षी नेता

Updated at : 21 Apr 2015 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
खालिदा जिया की कार पर गोलियां चलाई गई, बाल-बाल बचीं विपक्षी नेता

ढाका : बांग्लादेश की विपक्षी नेता खालिदा जिया को लेकर जा रही कार पर उस वक्त गोलियां चलाई गईं जब वह ढाका के एक बाजार में रुकीं. यह जानकारी खालिदा के सचिव ने आज दी. टीवी फुटेज में दिखाया गया कि कई लोग खालिदा के काफिले पर हमला कर रहे हैं. बांग्लादेश के राजनीतिक संकट […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश की विपक्षी नेता खालिदा जिया को लेकर जा रही कार पर उस वक्त गोलियां चलाई गईं जब वह ढाका के एक बाजार में रुकीं. यह जानकारी खालिदा के सचिव ने आज दी. टीवी फुटेज में दिखाया गया कि कई लोग खालिदा के काफिले पर हमला कर रहे हैं.

बांग्लादेश के राजनीतिक संकट में इस हमले को एक खतरनाक मोड के तौर पर देखा जा रहा है. यह हमला उस वक्त हुआ जब खालिदा मेयर के चुनाव में किस्मत आजमा रहे एक उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए व्यस्त बाजार में रुकीं. मेयर के चुनाव ढाका में इस महीने के अंत में होने वाले हैं.

खालिदा के निजी सचिव शिमुल विश्वास ने ‘एएफपी’ को बताया, ‘‘वह बाल-बाल बचीं क्योंकि उनकी कार बुलेट प्रूफ थी. लेकिन कार पर गोलियों के निशान अब भी हैं.’’ पुलिस ने ‘एएफपी’ को बताया कि वह गोलियां चलने के दावों की पडताल कर रही है. पुलिस प्रवक्ता जहांगीर आलम ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने झडपों के दौरान गोलियां चलने की आवाजें सुनी. हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola