जापान में एंटीना से टकराया एशियाना एयरवेज का विमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तोक्यो :जापान में हवाई अड्डे पर लैंडिग के वक्त एशियाना एयरवेज का एक विमान संचार एंटीना से टकरा गया. इस घटना में 27 लोग घायल हो गये. पश्चिमी जापान में हिरोशिमा हवाईअड्डे से प्राप्त हवाई फुटेज में दिखाया गया कि छह मीटर ऊंचा गेट जैसा बड़ा ढांचा मलबे के साथ हवाईपट्टी पर गिरा हुआ है. […]
विज्ञापन
तोक्यो :जापान में हवाई अड्डे पर लैंडिग के वक्त एशियाना एयरवेज का एक विमान संचार एंटीना से टकरा गया. इस घटना में 27 लोग घायल हो गये.
पश्चिमी जापान में हिरोशिमा हवाईअड्डे से प्राप्त हवाई फुटेज में दिखाया गया कि छह मीटर ऊंचा गेट जैसा बड़ा ढांचा मलबे के साथ हवाईपट्टी पर गिरा हुआ है.
एयरबस ए 320 हवाईपट्टी पर कुछ मीटर आगे जाते हुए 90 डिग्री से ज्यादा घूम गयी. विमान पर सवार लोग सोल के निकट इंचियोन से हिरोशिमा जा रहे थे.
जापानी अधिकारियों ने बताया कि सभी 73 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों को निकाल लिया गया. घटना में 25 यात्री और चालक दल के दो सदस्य घायल हो गए.
तोक्यो में परिवहन मंत्रालय के एक विमानन सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










