ओबामा ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति से मुलाकात की

पनामा सिटी : वेनेजुएला के सात वरिष्ठ अधिकारियों पर अमेरिका के हाल के प्रतिबंध पर दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुए विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने वेनेजुएलाई समकक्ष निकोलस मादुरो के साथ निजी तौर पर मुलाकात की. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ओबामा और मादुरा के बीच मुलाकात कल […]
पनामा सिटी : वेनेजुएला के सात वरिष्ठ अधिकारियों पर अमेरिका के हाल के प्रतिबंध पर दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुए विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने वेनेजुएलाई समकक्ष निकोलस मादुरो के साथ निजी तौर पर मुलाकात की. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ओबामा और मादुरा के बीच मुलाकात कल अमेरिकी देशों के सम्मेलन से इतर हुयी और कुछ ही मिनटों में खत्म हो गयी.
दोनों देशों के बीच विवाद उस समय शुरु हुआ था जब ओबामा प्रशासन ने वेनेजुएला में आर्थिक और राजनीतिक संकट घोषित कर दिया और उसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बताया. उसने वेनेजुएला में पिछले वर्ष सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुडे कथित मानवाधिकार हनन के आरोपी सात अधिकारियों की अमेरिकी संपत्ति के परिचालन पर रोक लगा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










