कैरी ने बांग्लाभाषियों को उनके नववर्ष पर शुभकामनाएं दीं

Updated at : 11 Apr 2015 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
कैरी ने बांग्लाभाषियों को उनके नववर्ष पर शुभकामनाएं दीं

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने आज दुनियाभर के बांग्लाभाषी लोगों को उनके नववर्ष से पहले उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगीत, कला एवं साहित्य में उनके योगदान की सराहना की. कैरी ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति (बराक) ओबामा और अमेरिकी जनता की ओर से, मैं ‘पोहेला बोइशाख’ के मौके पर दुनियाभर में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने आज दुनियाभर के बांग्लाभाषी लोगों को उनके नववर्ष से पहले उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगीत, कला एवं साहित्य में उनके योगदान की सराहना की. कैरी ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति (बराक) ओबामा और अमेरिकी जनता की ओर से, मैं ‘पोहेला बोइशाख’ के मौके पर दुनियाभर में सभी बांग्लाभाषी लोगों को तहेदिल से शुभकामनाएं देकर हर्षित महसूस कर रहा हूं.’

उन्होंने कहा, ‘अमेरिका बांग्लाभाषी लोगों की जोशपूर्ण संस्कृति और इतिहास के उत्सव में आपके साथ है. गीत, फिल्म, कला और साहित्य में समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर ने मानवता को संपन्न बनाया है.’ बांग्ला नववर्ष या ‘पोहेला बोइशाख’ 14 अप्रैल को है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola