मिस्र में सेना की कार्रवाई में 15 आतंकवादी ढ़ेर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काहिरा : सेना की कार्रवाई में मिस्र के अशांत उत्तर सिनाई प्रांत में 15 आतंकवादी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शेख जुवायेद और राफा में हवाई और जमीनी बलों ने हमले किए. उन्होंने बताया कि हमलों के दौरान आतंकवादियों के 25 ठिकानों, मुख्यालय और दो मकानों को […]
विज्ञापन
काहिरा : सेना की कार्रवाई में मिस्र के अशांत उत्तर सिनाई प्रांत में 15 आतंकवादी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया.
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शेख जुवायेद और राफा में हवाई और जमीनी बलों ने हमले किए. उन्होंने बताया कि हमलों के दौरान आतंकवादियों के 25 ठिकानों, मुख्यालय और दो मकानों को नष्ट किया गया.
मिस्र में 2011 में पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के अपदस्थ होने के बाद से सिनाई में अनेक हिंसक आतंकवादी हमले हुए हैं.
पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के 2013 में अपदस्थ होने के बाद से पुलिस और सैन्य बलों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में बढोतरी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










