22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सरकारी योजनाओं में ही बिजी हैं मुखिया बल्लू पाहन

रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड की चकला पंचायत के मुखिया बल्लू पाहन के लिए मुखिया बनना बहुत जरूरी नहीं था, उनका व्यक्तित्व ही कुछ ऐसा है कि उनके गांव-पंचायत ही नहीं आसपास के गांव के लोग भी उन्हें मुखिया ही मानते हैं. वे झारखंड प्रदेश सरना पहरा समाज, मुत्रा पतरा के संरक्षक भी हैं और […]

रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड की चकला पंचायत के मुखिया बल्लू पाहन के लिए मुखिया बनना बहुत जरूरी नहीं था, उनका व्यक्तित्व ही कुछ ऐसा है कि उनके गांव-पंचायत ही नहीं आसपास के गांव के लोग भी उन्हें मुखिया ही मानते हैं. वे झारखंड प्रदेश सरना पहरा समाज, मुत्रा पतरा के संरक्षक भी हैं और प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष भी.

मुखिया बनने से पहले भी वे अपने गांव का चक्कर लगा कर लोगों का हाल चाल लेते रहते थे, मुखिया बनने के बाद बदलाव सिर्फ इतना आया है कि अब उनकी जेब में मुहर और पैड भी रहने लगा है. दिन के दस बजे से शाम पांच बजते तक लगभग नियमित तौर पर वे अपने पंचायत सचिवालय में बैठते हैं और अपने पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करते हैं. मगर लोग महसूस करते हैं कि उनके चेहरे पर पहले वाली खुशी नजर नहीं आती. न ही अपने गांव-समाज का प्रधान होने का गर्व. इस मसले पर मुखिया ने कई बातें हमारे संवाददाता पुष्यमित्र के साथ साझा की.

पूरी बातचीत पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel