बांग्लादेश में जारी हिंसा की अमेरिका ने निंदा की

वाशिंगटन : बांग्लादेश में जारी हिंसा की अमेरिका ने कडी निंदा की है. अमेरिका ने कहा कि शेख हसीना सरकार को हिंसा के प्रति गंभीर होना चाहिए. सरकार को शांतिपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों के लिए जरूरी माहौल मुहैया कराना चाहिए. विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कल कहा, ‘‘हम बसों को जलाने, रेल पटरियों […]
वाशिंगटन : बांग्लादेश में जारी हिंसा की अमेरिका ने कडी निंदा की है. अमेरिका ने कहा कि शेख हसीना सरकार को हिंसा के प्रति गंभीर होना चाहिए. सरकार को शांतिपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों के लिए जरूरी माहौल मुहैया कराना चाहिए.
विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कल कहा, ‘‘हम बसों को जलाने, रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने, लोगों की हत्या करने और उन्हें घायल करने की कडी निंदा करते हैं. राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस तरह की हिंसा पर हमें आपत्ति है.’’
हर्फ ने कहा, ‘‘हमारा वहां की सरकार से अनुरोध है कि शांतिपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों के लिए वह जरुरी माहौल मुहैया कराए तथा सभी राजनीतिक दलों से निवेदन है कि वे अपने सदस्यों को हिंसा से दूर रखें.’’उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जारी हिंसात्मक माहौल को अमेरिका गंभीरता से ले रहा है और चिंतित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




