ePaper

मिस्र में बगावत की वर्षगांठ पर झडपों में 12 लोगों की मौत

Updated at : 25 Jan 2015 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में बगावत की वर्षगांठ पर झडपों में 12 लोगों की मौत

काहिरा : मिस्र में हुस्नी मुबारक को सत्ता से बाहर करने के लिए हुए आंदोलन की चौथी वर्षगांठ पर आज देश भर में प्रदर्शन हुए जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। अशांत उत्तरी सिनाई क्षेत्र में कर्फ्यू बढा दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मिस्र की […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र में हुस्नी मुबारक को सत्ता से बाहर करने के लिए हुए आंदोलन की चौथी वर्षगांठ पर आज देश भर में प्रदर्शन हुए जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। अशांत उत्तरी सिनाई क्षेत्र में कर्फ्यू बढा दिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मिस्र की राजधानी में नौ लोगों की मौत हो गयी. बयान में कहा गया कि बेहेरिया में दो लोगों की तब मौत हो गयी जब उन दोनों ने अल अनानी पुल पर एक बम रखने की कोशिश की। वहीं, अलेक्सेंद्रिया में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

देश के अन्य हिस्से में झडपों में 30 अन्य लोग घायल हो गए. गृह मंत्रालय ने बताया है कि मटारया जिले में वहां के बाशिंदे और प्रदर्शनकारियों के बीच झडपों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. प्रधानमंत्री इब्राहीम महलाब ने उत्तरी सिनाई में कफ्यरू और तीन महीने के लिए बढाने की घोषणा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola