ePaper

आइएसआइएस का साइबर वार : अमेरिकी सेना का ट्विटर अकाउंट किया हैक

Updated at : 13 Jan 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
आइएसआइएस का साइबर वार : अमेरिकी सेना का ट्विटर अकाउंट किया हैक

वाशिंगटन : दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस खूनी खेल खेलने के साथ ही साईबर क्राइम से भी दुनिया को परेशान करने में लग गया है. उसने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की सेना का ट्विटर अकाउंट हैक करके उसे सकते में ला दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस खूनी खेल खेलने के साथ ही साईबर क्राइम से भी दुनिया को परेशान करने में लग गया है. उसने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की सेना का ट्विटर अकाउंट हैक करके उसे सकते में ला दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिकी इंटरनेट प्रणाली को साइबर हमले से बचाने के नए प्रस्ताव को पेश करने जा रहे थे, तभी अमेरिकी सेना का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया जिसके बाद सब परेशान हो गए.

इतना ही नहीं उसने इस ट्विटर हैंडल से उसने जेहादी संदेश भी ट्वीट करना शुरू कर दिया. आतंकी संगठन आइएस के समर्थकों ने सोमवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड के ट्विटर फीड को हैक करते हुए उस पर अपने जेहादी संदेश लिख डाले.

इन संदेशों में लिखा गया कि अल्लाह के नाम पर, बहुत ही दयावान व महान खुदा के लिए साइबर जेहाद जारी है. जिस ट्विटर अकाउंट में जनरलों की सूची व उनके पते थे, उसमें लिखकर आया पेंटागन नेटवर्क हैक कर लिया गया है.

इस घटना के बाद विश्‍व भर में खलबली मच गई. गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही आतंकियों ने पेरिस शहर को अपना निशाना बनाया था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola