पाकिस्तान : ड्रोन हमले में टीटीपी के शीर्ष कमांडर सहित 10 आतंकवादी ढेर

Updated at : 05 Jan 2015 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान :  ड्रोन हमले में टीटीपी के शीर्ष कमांडर सहित 10 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर वजीरिस्तान कबायली इलाके में अफगानिस्तान की सीमा के पास आज हुए एक अमेरिकी ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का एक शीर्ष कमांडर सहित कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए. इस साल पाकिस्तान में किया गया यह पहला ड्रोन हमला है. ड्रोन ने शावल इलाके के एक परिसर […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर वजीरिस्तान कबायली इलाके में अफगानिस्तान की सीमा के पास आज हुए एक अमेरिकी ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का एक शीर्ष कमांडर सहित कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए. इस साल पाकिस्तान में किया गया यह पहला ड्रोन हमला है.

ड्रोन ने शावल इलाके के एक परिसर को निशाना बनाया. शावल पाकिस्तान के उन सात कबायली जिलों में से एक है जहां सेना अल-कायदा से जुडे आतंकवादियों के खिलाफ मुहिम छेडे हुए है. ‘जियो न्यूज’ की खबर में बताया गया है कि टीटीपी का कमांडर हाफिज गुल बहादुर भी मारे गए 10 आतंकवादियों में शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola