रेंजरों की हत्या पर पाक के नेताओं ने भारत के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के नेताओं ने भारत के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें बीएसएफ की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की निंदा की गई है. सर्वदलीय बैठक में 31 दिसंबर की घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया गया. उस घटना में पाकिस्तान रेंजर्स के दो सैनिक मारे गए थे. सर्वदलीय बैठक […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के नेताओं ने भारत के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें बीएसएफ की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की निंदा की गई है. सर्वदलीय बैठक में 31 दिसंबर की घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया गया. उस घटना में पाकिस्तान रेंजर्स के दो सैनिक मारे गए थे. सर्वदलीय बैठक आतंकवादियों के खिलाफ त्वरित मुकदमा चलाने के लिए सैन्य अदालतों के गठन को लेकर मतभेदों को खत्म करने के लिए यहां बुलाई गई थी.
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार भारत के सीमा सुरक्षा बल की कायरतापूर्ण और अनैतिक कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पेशेवर सैन्य मानदंडों और सीमा समन्वय तंत्रों की सहमत भावनों के बिल्कुल खिलाफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




