विधानसभा चुनाव : महिलाओं की रही अहम भूमिका

राज्यभर में 66 लाख महिलाओं ने डाले वोट मनोज सिंह रांची : झारखंड की महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता ज्यादा है. भले ही राजनीतिक दलों ने उन्हें टिकट देने में कंजूसी की हो, लेकिन महिलाओं ने खुल कर मतदान किया. 20 दिसंबर को संपन्न हुए झारखंड विधानसभा के तीसरे मतदान में करीब 67 फीसदी महिलाओं ने […]
राज्यभर में 66 लाख महिलाओं ने डाले वोट
मनोज सिंह
रांची : झारखंड की महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता ज्यादा है. भले ही राजनीतिक दलों ने उन्हें टिकट देने में कंजूसी की हो, लेकिन महिलाओं ने खुल कर मतदान किया. 20 दिसंबर को संपन्न हुए झारखंड विधानसभा के तीसरे मतदान में करीब 67 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया. यह संख्या करीब 66 लाख 31 हजार 639 है.
संख्या में पुरुष भले ही अधिक हों, लेकिन प्रतिशत में वह महिलाओं से करीब एक फीसदी कम हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में कुल 65.97 फीसदी पुरुषों (72,20,334) ने मतदान किया. महिलाओं से मात्र पौने छह लाख अधिक पुरु षों ने मतदान किया.
40 विस क्षेत्रों में महिलाएं आगे
राज्य के 40 विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया. बरकट्टा और बरही विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों से 12 से 13 फीसदी अधिक महिलाएं मतदान करने निकली. सबसे कम महिला रांची में मतदान करने के लिए निकली. यहां मात्र 45 फीसदी महिला ही मतदान करने निकली. पाकुड़, महेशपुर और इचागढ़ में 80 फीसदी से अधिक महिलाओं ने मतदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




