आज आयेंगे राहुल गांधी
Updated at : 17 Dec 2014 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार अभियान में हिस्सा लेने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को झारखंड पहुंचेंगे. श्री गांधी संताल परगना के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के मीडिया सदस्य अजय राय ने बताया कि श्री गांधी विशेष विमान से 10.30 बजे बोकारो […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार अभियान में हिस्सा लेने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को झारखंड पहुंचेंगे. श्री गांधी संताल परगना के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के मीडिया सदस्य अजय राय ने बताया कि श्री गांधी विशेष विमान से 10.30 बजे बोकारो पहुंचेंगे. बोकारो से हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे शिकारीपाड़ा पहुंचेंगे.
यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजा मरांडी, सगेन मुरमू, मार्शल मरांडी और बादल पत्रलेख के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद श्री गांधी महगामा के राजेंद्र स्टेडियम में चुनावी सभा में बोलेंगे. यहां पार्टी प्रत्याशी राजेश रंजन और मंजू हेंब्रम मौजूद रहेंगे. श्री गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत भी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




