पांच विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं आगे
Updated at : 16 Dec 2014 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

वर्ष 2009 की तुलना में 10 फीसदी अधिक वोटिंग रांची : विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया. 10 विधानसभा क्षेत्र में पुरुष आगे रहे. अंतिम आंकड़े के अनुसार 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 64.43 फीसदी मतदान हुआ. 2009 के विधानसभा चुनाव की […]
विज्ञापन
वर्ष 2009 की तुलना में 10 फीसदी अधिक वोटिंग
रांची : विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया. 10 विधानसभा क्षेत्र में पुरुष आगे रहे. अंतिम आंकड़े के अनुसार 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 64.43 फीसदी मतदान हुआ.
2009 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 10 फीसदी की वृद्धि हुई है. 2009 में 54.40 फीसदी मतदान हुआ था. 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब दो फीसदी अधिक मतदान किया गया है.
पांच विस क्षेत्र में 70 %से अधिक मतदान
चौथे चरण में पांच विधानसभा क्षेत्र में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है. इसमें मधुपुर, गांडेय, डुमरी, चंदन कियारी और सिंदरी है. सबसे अधिक मतदान चंदनकियारी में हुआ है. वहीं सबसे कम मतदान बोकारो विधानसभा क्षेत्र में हुआ है.
कहां-कहां महिलाओं ने किया अधिक मतदान
मधुपुर, बगोदर, गांडेय, डुमरी व निरसा विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर वोटिंग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




