रामविलास, गिरिराज व मनोज की सभाएं आज
Updated at : 03 Dec 2014 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : तीसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों ने कमर कस ली है. चुनाव से पहले दर्जनों स्टार प्रचारक प्रत्याशियों व पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे. तीन दिसंबर को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की सभाएं होगी. बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
रांची : तीसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों ने कमर कस ली है. चुनाव से पहले दर्जनों स्टार प्रचारक प्रत्याशियों व पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे. तीन दिसंबर को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की सभाएं होगी. बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा दिन के एक बजे ईचाक में चुनावी सभा करेंगे.
चार दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभाएं होंगी. नरेंद्र मोदी छह दिसबंर को हजारीबाग और नौ दिसंबर को धनबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. इसी दिन केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी सभाएं होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




