मरने पर इस भैंस को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 01 Dec 2014 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
मरने पर इस भैंस को दी गयी श्रद्धांजलि

हमारे यहां किसी की मृत्यु पर शोक और श्रद्धांजलि देने का बहुत पुराना रिवाज है. हम इसमें विश्वास भी रखते हैं, लेकिन क्या तुमने कभी किसी भैंस की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन होते हुए देखा है. उत्तर प्रदेश के मुरादनगर के किसान बॉबी चौधरी ने अपने पालतू भैंसे को दो वर्ष पहले खरीदा […]

विज्ञापन
हमारे यहां किसी की मृत्यु पर शोक और श्रद्धांजलि देने का बहुत पुराना रिवाज है. हम इसमें विश्वास भी रखते हैं, लेकिन क्या तुमने कभी किसी भैंस की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन होते हुए देखा है.
उत्तर प्रदेश के मुरादनगर के किसान बॉबी चौधरी ने अपने पालतू भैंसे को दो वर्ष पहले खरीदा था और उसका नाम चीता रखा था. पिछले हफ्ते उसकी मौत हो गयी. उसके लिए शोक सभा का आयोजन किया गया. इस शोक सभा में सैकड़ों लोगों ने मौन रख कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उसे श्रद्धाजंलि भी दी.
इस भैंस की उपलब्धी उसके नाम की तरह ही है. वह बहुत तेज दौड़ती थी. दौड़ में क्षेत्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताएं जीतनेवाले इस भैंसे से बॉबी को इतना लगाव था कि उसके मरने पर बॉबी को गहरा धक्का लगा. उसने चीता को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उसका श्रद्ध करने का निर्णय लिया और कार्ड छपवा कर लोगों को न्यौता भी भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola