मोदी ने छलने का काम किया: सुबोधकांत
Updated at : 25 Nov 2014 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

बेड़ो : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखड़ के 14 वर्ष के शासनकाल में 12 वर्षो तक भाजपा ने शासन किया. भाजपा ने झारखंड को लूटने का काम किया. श्री सहाय सोमवार को मांडर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा और सर्वशिक्षा […]
विज्ञापन
बेड़ो : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखड़ के 14 वर्ष के शासनकाल में 12 वर्षो तक भाजपा ने शासन किया. भाजपा ने झारखंड को लूटने का काम किया.
श्री सहाय सोमवार को मांडर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा और सर्वशिक्षा अभियान की राशि में कटौती कर दी है. इंदिरा आवास योजना की राशि भी घटा दी है. मोदी ने झारखंड को छलने का काम किया है. मौके पर कांग्रेस के सह प्रभारी तारा चंद्र भगोड़ा ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है.उन्होंने कांग्रेस के मांडर उम्मीदवार डॉ रवींद्र नाथ भगत को वोट देने की अपील की. इससे पूर्व अतिथियों का टाना भगतों ने शंख, घंटी और तुरही बजा कर स्वागत किया. प्रत्याशी डॉ रवींद्र रनाथ भगत ने कहा कि मांडर की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ रही है.
पिता करमचंद भगत को 24 वर्षो तक विधायक रहे. सभा को जिला ग्रमीणा अध्यक्ष रमा खलखो, शिशिर लकड़ा, हाजी कुरबान अंसारी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




