भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी
Updated at : 25 Nov 2014 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : पूंजीपतियों के हाथ में झारखंड को नहीं जाने देंगे. भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है. झारखंड में भाजपा ने ही अधिकांश समय तक राज किया है. इस दौरान भाजपा ने राज्य को लूटने का काम किया.उक्त बातें मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कही. वह सोमवार को बाजारटोली में […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पूंजीपतियों के हाथ में झारखंड को नहीं जाने देंगे. भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है. झारखंड में भाजपा ने ही अधिकांश समय तक राज किया है. इस दौरान भाजपा ने राज्य को लूटने का काम किया.उक्त बातें मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कही. वह सोमवार को बाजारटोली में झामुमो प्रत्याशी नियेल तिर्की के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मोदी ने सौ दिन में काला धन वापस लाने का वायदा किया था.
किंतु यह टांय टांय फिस्स हो गया. उन्होंने कहा था कि काला धन ला कर गरीबों के खाते में डाल देंगे, किंतु अब तक ऐसा नहीं हुआ. झारखंड को उनकी पार्टी ने खून पसीना से सींचा है इसे बरबाद होने नहीं देंगे. 14 माह की हमारी सरकार ने इतिहास रचा है. कई लाभकारी योजनाओं को लागू किया गया है.
मौका मिला तो और अच्छे कार्य करके दिखायेंगे. उन्होंने झारखंड पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज जो सिमडेगा विधान सभा से चुनाव लड़ रही हैं उनके पति तीन साल जेल में रह चुके हैं. आज वही लोगों से वोट मांगते फिर रहे हैं.
श्री सोरेने कहा कि झारखंड मुक्ति मोरचा ही राज्य का भला कर सकती है.झामुमो प्रत्याशी नियेल तिर्की को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




