ePaper

झामुमो के निजामुद्दीन का नामांकन रद्द

Updated at : 25 Nov 2014 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो के निजामुद्दीन का नामांकन रद्द

गिरिडीह : धनवार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी समेत छह के नामांकन रद्द कर दिये गये हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गिरिडीह के डीसी डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया : निजामुद्दीन को निचली अदालत से एक मामले में दो साल की सजा व एक हजार का आर्थिक दंड दिया गया है. पिछले […]

विज्ञापन
गिरिडीह : धनवार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी समेत छह के नामांकन रद्द कर दिये गये हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गिरिडीह के डीसी डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया : निजामुद्दीन को निचली अदालत से एक मामले में दो साल की सजा व एक हजार का आर्थिक दंड दिया गया है. पिछले दिनों आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर उनका परचा रद्द किया गया.
निजामुद्दीन के अधिवक्ता ने ऊंची अदालत में अपील में जाने का तर्क प्रस्तुत किया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले में दी गयी शर्त पर वह कहीं से फैसला स्थगित किये जाने का आदेश प्रस्तुत नहीं कर सके. सूत्रों के अनुसार, मामला 19 अप्रैल 2003 का है. भुवनेश्वर ठाकुर ने भूमि विवाद में निजामुद्दीन पर हमला करने का आरोप लगाया था.
दालत ने नवंबर 2013 को इस मामले में निजामुद्दीन को दोषी ठहराया था. इसके बाद दो साल की सजा सुनायी थी. निजामुद्दीन अंसारी 2009 में झाविमो के टिकट पर चुनाव जीते थे. इस बार उन्होंने झामुमो प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola