सिल्ली विधानसभा क्षेत्र : भाजपा एवं आजसू का जनसंपर्क चला
रांची. चुनाव प्रचार के दौरान दल बदलने का सिलसिला जारी है. सिल्ली स्थित आजसू के प्रधान कार्यालय में विस क्षेत्र के राहे प्रखंड के डोकाद गांव के दर्जनों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ आजसू की सदस्यता ग्रहण की़ आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो एवं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह ने नये कार्यकर्ताओ का […]
रांची. चुनाव प्रचार के दौरान दल बदलने का सिलसिला जारी है. सिल्ली स्थित आजसू के प्रधान कार्यालय में विस क्षेत्र के राहे प्रखंड के डोकाद गांव के दर्जनों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ आजसू की सदस्यता ग्रहण की़ आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो एवं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह ने नये कार्यकर्ताओ का माला पहना कर स्वागत किया़ पार्टी में शामिल होनेवालों में धुरंधर महतोआदि मौजूद थे.
कांग्रेस ने चलाया प्रचार अभियान
रांची. कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश साहू के समर्थन में जगह-जगह प्रचार अभियान चलाया गया. सिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में उदय शंकर प्रसाद का नागरिक अभिनंदन किया गया़ बाद में उदय प्रसाद ने सिल्ली के रामुपर, हलमाद हाकेदाग एवं टेटेबंधा आदि गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से वोट देने की अपील की. मौके पर नागेंद्र नाथ गोस्वामी, नागेश्वर महतो, कैलाश महतो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










