जो व्यापार हित की बात कहेगा, उसी को वोट : चेंबर

Updated:
विज्ञापन
जो व्यापार हित की बात कहेगा, उसी को वोट : चेंबर

रांची. चुनाव जागरूकता के उद्देश्य से फेडरेशन चेंबर ने चेंबर ऑन व्हील के तहत दो दिवसीय राज्यस्तरीय दौरा किया. बोकारो, धनबाद, देवघर, गिरिडीह व रामगढ़ में चेंबर ने व्यवसायियों व उद्यमियों की कई समस्याएं सुनीं. सबसे ज्यादा परेशानी वाणिज्यकर विभाग से होने की बात आयी. इसके अतिरिक्त बाजार समिति, बिजली कटौती, लॉ एंड ऑर्डर की […]

विज्ञापन

रांची. चुनाव जागरूकता के उद्देश्य से फेडरेशन चेंबर ने चेंबर ऑन व्हील के तहत दो दिवसीय राज्यस्तरीय दौरा किया. बोकारो, धनबाद, देवघर, गिरिडीह व रामगढ़ में चेंबर ने व्यवसायियों व उद्यमियों की कई समस्याएं सुनीं. सबसे ज्यादा परेशानी वाणिज्यकर विभाग से होने की बात आयी.

इसके अतिरिक्त बाजार समिति, बिजली कटौती, लॉ एंड ऑर्डर की समस्याओं पर भी चर्चा हुई. इस दौरान यह भी कहा गया कि राज्य भर के व्यापारी उसे वोट करेंगे, जो उनके पक्ष की बात कहेगा. झारखंड में जो भी नयी सरकार बनेगी, वह यदि 30 दिनों में बाजार समिति को भंग नहीं करेगी, तो राज्य के व्यवसायी व्यापक आंदोलन करेंगे. बैठकों में चेंबर अध्यक्ष रतन मोदी, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, कुणाल अजमानी, महासचिव पवन शर्मा, सह सचिव सोनी मेहता, श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, आनंद गोयल, किशोर मंत्री, राहुल मारू, दीनदयाल वर्णवाल, प्रवीण जैन छाबड़ा, सदस्य वरुण जालान, शैलेश अग्रवाल, सपना मुरारका, प्रकाश शाह, अनिल अग्रवाल, विनोद जैन, मनोज बजाज, अमरचंद, रवि, मयंक बुधिया, विक्की, प्रकाश शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola